पंचायत में घूम-घूम लोगों को करें जागरूक

बैठक. स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश सरायगढ़ : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की बैठक बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने […]

बैठक. स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

सरायगढ़ : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की बैठक बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने लोहिया स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
डीएसओ श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें और लोगों को बताएं कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गयी है.
जो लोगों को प्रेरित कर शौचालय निर्माण कार्य कराने के लिये कार्य करेंगे तथा जिन लोगों के द्वारा शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उसका रिपोर्ट अविलंब कार्यालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बीइओ मनोहर कुमार, कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार, सतीश कुमार राय, कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव, संकुल समन्वयक शफीउर रहमान, बसंत कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अनमोल कुमार, सुनील सहगल, राजेश कुमार, मो शादाब आलम, नेहा कुमारी, प्रमोद कुमार, विजेंद्र कुमार, परवेज आलम, राज देव कुमार, प्रमोद साह, संतोष कुमार, विकास मित्र नारायण सादा, मंजू देवी, संगीता देवी, फूलो देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, अशोक राम, विनोद कुमार, महेंद्र सरदार, राज नारायण भारती आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >