11 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

निर्मली : नगर के हटिया चौक से निर्मली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे शराब कारोबारी को 11 बोतल नेपाली शराब के साथ गुरुवार की देर शाम धर दबोचा. जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक स्थानीय शंभु कुमार साह बताया जा रहा है. […]

निर्मली : नगर के हटिया चौक से निर्मली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे शराब कारोबारी को 11 बोतल नेपाली शराब के साथ गुरुवार की देर शाम धर दबोचा. जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक स्थानीय शंभु कुमार साह बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के हटिया चौक पर शराब का कारोबार हो रहा है.

सूचना मिलते ही संध्या गश्ती कर रहे एएसआई रामछबीला सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गये. इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक से जा रहे युवक शंभु कुमार को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 11 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई.

तत्काल ही शराब व बाइक जब्त कर थाना ले आया. थानाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 110/17 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा बिहार में शराब बंदी किये जाने के बाद से ही प्रशासन हरकत में आ गई है व सघन चेिकंग अभियान चलाकर शराबियों व शराब कारोबारियों को पकड़ रही है ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >