दहेज प्रताड़ना मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

राघोपुर. थाना पुलिस ने शनिवार के देर रात थाना कांड संख्या 214/16 के नामजद अभियुक्त मो सलाउद्दीन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी अनुसार भाजपा नेता मो सलाउद्दीन उर्फ मुन्ना पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया था. जिसमें वो फरार चल रहे थे. इस […]

राघोपुर. थाना पुलिस ने शनिवार के देर रात थाना कांड संख्या 214/16 के नामजद अभियुक्त मो सलाउद्दीन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी अनुसार भाजपा नेता मो सलाउद्दीन उर्फ मुन्ना पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया था.
जिसमें वो फरार चल रहे थे. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि उक्त आरोपित की तलाश पुलिस कई दिनों से थी. कहा कि मो सलाउद्दीन के खिलाफ उनके बहू नूरजहां ने थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप लगाया था. जहां जांच के बाद कांड अंकित किया गया था. शनिवार को सिमराही बाजार स्थित घर से मुन्ना को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >