चार सौ बोतल शराब के साथ कार जब्त, चालक भी धराया

हड़कंप. शराब कारोबारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पिपरा : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की. जहां वाहन पर भारी मात्रा में लदा नेपाली शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली […]

हड़कंप. शराब कारोबारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

पिपरा : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की. जहां वाहन पर भारी मात्रा में लदा नेपाली शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी विजय शर्मा व वार्ड नंबर 13 निवासी बिट्टू यादव एक साथ मिलकर शराब का कारोबार करता रहा है. मामले के उद्भेदन को लेकर थाना पुलिस अपना नेटवर्क बनाकर कार्य कर रही थी.
बुधवार को जब शराब लदा टाटा इंडिका कार संख्या बीआर 1वाय 4883 उक्त वार्ड पहुंचने की खबर मिली. पुलिस ने छापेमारी कर शराब लदा वाहन सहित चालक को भी हिरासत में ले लिया. बताया कि बरामद शराब में नेपाली दिलवाले सोफिया 300 एमएल की 400 बोतलें शामिल है. पुलिस ने बताया कि मौके से कारोबारी विजय शर्मा एवं बिट्टू यादव भागने में सफल रहा.
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तीन टोलिया निवासी चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. चालक ने बताया कि नेपाली शराब राघोपुर निवासी रामदेव चौधरी व अनंत चौधरी से लेकर रामपुर पहुंचा था. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर कारोबारियों की तलाश में जुट गयी है. साथ ही चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >