पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पुलिस ने की कार्रवाई
कारोबारी को दबोचने के लिए पुलिस कर रही लगातार छापेमारी
जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने मंगलवार की शाम मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 04 में छापेमारी कर हरियाणा निर्मित रॉयल स्टेज की 42 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 04 निवासी सुधीर सिंह के घर छापेमारी अभियान चला कर उनके घर से शराब बरामद किया गया है. जबकि शराब कारोबारी सुधीर सिंह पुलिस को देखते ही भाग निकला. हालांकि पुलिस के जवानों द्वारा उनका पीछा भी किया गया,
लेकिन कारोबारी भागने में सफल रहा. बताया कि छापेमारी के दौरान उनके घर से हरियाणा निर्मित 180 एमएल की 42 बोतल शराब बरामद किया गया. श्री केसरी ने बताया कि सुधीर सिंह के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध व उत्पात अधिनियम 2016 की धारा 30(ए)के तहत कांड संख्या 149/17 दर्ज कर पुलिस कारोबारी को पकड़ने के लिए धर-पकड़ शुरू कर दी गयी है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष श्री केसरी के साथ सअनि उमेश प्रसाद, सीआईटी के जवान रविरंजन सिंह, ललित किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.
