ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

त्रिवेणीगंज : छठ पर्व के मद्देनजर युवाओं की टोली व्रतियों के लिये छठ घाट बनाने में जुटे हैं. वहीं मुख्यालय स्थित चिलौनी नदी छठ घाट पर एसडीओ विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है. ताकि छठ व्रतियों को कोई भी असुविधा न हो. बुधवार को एसडीओ ने चिलौनी नदी […]

त्रिवेणीगंज : छठ पर्व के मद्देनजर युवाओं की टोली व्रतियों के लिये छठ घाट बनाने में जुटे हैं. वहीं मुख्यालय स्थित चिलौनी नदी छठ घाट पर एसडीओ विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है. ताकि छठ व्रतियों को कोई भी असुविधा न हो. बुधवार को एसडीओ ने चिलौनी नदी छठ घाट पर जमा जलीय पौधे को सफाईकर्मी द्वारा जल्द हटाने का निर्देश दिया. साथ ही यत्र-तत्र फैले कचरे को हटवाया गया.

चिलौनी नदी में छठ व्रत के मद्देनजर कोसी योजना के विभागीय पदाधिकारी को एसडीओ के द्वारा जल स्तर में वृद्धि कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि चिलौनी नदी का लिंक बड़ी नहर से है और नहर के पानी से ही नदी में जल स्तर बढ़ता और घटता है. एसडीओ के निर्देशानुसार घाट पर बुधवार को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया गया. मौके पर मनरेगा पीटीए पवन कुमार, संजय कुमार दास, मनीष कुमार चौखानी, मनीष कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >