120 बोतल नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

राघोपुर : थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत स्थित ठक्कन चौक के समीप थाना पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह वाहन चेकिंग के क्रम में 120 बोतल नेपाली शराब व बिना नंबर बाइक सहित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस द्वारा वाहनों […]

राघोपुर : थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत स्थित ठक्कन चौक के समीप थाना पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह वाहन चेकिंग के क्रम में 120 बोतल नेपाली शराब व बिना नंबर बाइक सहित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन तलाशी लिया जा रहा था. इसी क्रम में एक बाइक चालक पुलिस को देख भागने का प्रयास किया. जिसे देख पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली.

जहां चालक व बाइक सहित 120 बोतल शराब को कब्जे में लेकर थाना लाया. बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान अररिया जिले के फुलकाहा थाना अंतर्गत मधुरा रौशन कुमार पासवान के रूप में किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >