मुखिया के विरुद्ध गोलबंद हुए ग्रामीण,लगाया आरोप

बाढ़ पीड़ितों की सूची में हेराफेरी कर फर्जी तरीके से अपने चहेते को बाढ़ राहत सहायता राशि उपलब्ध करा रहे हैं मुखिया सुपौल. सदर प्रखंड स्थित बलवा पंचायत के वार्ड नंबर 05 व 08 के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. बाद […]

बाढ़ पीड़ितों की सूची में हेराफेरी कर फर्जी तरीके से अपने चहेते को बाढ़ राहत सहायता राशि उपलब्ध करा रहे हैं मुखिया
सुपौल. सदर प्रखंड स्थित बलवा पंचायत के वार्ड नंबर 05 व 08 के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.
बाद में ग्रामीणों के शिष्ट मंडल ने जिला पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए समुचित तरीके से जांच की मांग की है. दिये ज्ञापन में बताया गया है कि पंचायत स्थित डुमरिया गांव में मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सूची को दरकिनार कर फर्जी तरीके से अपने चहेते को बाढ़ राहत सहायता राशि उपलब्ध कराया है. जिसके कारण बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है.
बताया कि मुखिया द्वारा बीपीएल व एपीएल कहकर सरकार द्वारा मिलने वाली बाढ़ राहत राशि के सूची से नाम हटा दिया गया है. इतना ही नहीं खाता में भी हेरा-फेरी करके सरकारी राशि का भी गबन कर लिया है. दिये आवेदन में यह भी बताया है कि मुखिया द्वारा उन लोगों को कहा गया था कि जिसका नाम बीपीएल में दर्ज है, उन्हीं पीड़ितों को इसका लाभ मिलेगा.
पीड़ितों ने बताया कि मुखिया द्वारा पूरे पंचायत के कई लाभुकों के नाम से खाता खुलवाकर राशि की निकासी कर ली है.आवेदन देने वालों में रामकुमार मंडल, गिरधर मंडल, मनोहर मंडल, राजकुमार मंडल, शौभा देवी, बैजू साह, मुकेश, ललिता देवी, त्रिफूल देवी, सोनू मंडल, हरेराम मंडल, जवाहर यादव, युगेश्वर यादव, पवन कुमार, संजीव मंडल, नवीन मंडल, अमरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश यादव, रामबहादुर यादव, सत्यनारायण यादव, प्रभु यादव, रौशन यादव, चंद्र देव यादव, कार्तिक मंडल, दिलीप कुमार, महेश मंडल, सत्यनारायण मिस्त्री, देवनारायण मंडल, मिश्री, गौनर, गणेश, सिताराम, फुलेंद्र सादा, विष्णुदेव कुमार, सुखदेव यादव, कमलेश्वरी यादव, जशोधर मंडल, फूलो देवी, बिंदेश्वरी यादव, बिहारी मंडल, शिवजी साह, ललन, मुकेश, जीवछ मंडल सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. इस बाबत पंचायत के मुखिया रविंद्र यादव ने बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के आलोक में लाभुकों को लाभ दिया गया है. बताया कि वंचित पीड़ितों द्वारा उनके समक्ष शिकायत करनी चाहिए, लेकिन कोई भी शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >