आदर्शों को अपनाएं

स्थानीय विधायक सह सरकार के बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लोहिया चौक स्थित लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सुपौल : लोहिया जी की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय विधायक सह सरकार के काबीना मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा, डॉ राम मनोहर लोहिया […]

स्थानीय विधायक सह सरकार के बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लोहिया चौक स्थित लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सुपौल : लोहिया जी की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय विधायक सह सरकार के काबीना मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा, डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को अपनाकर ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है. इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक दिलेश्वर कामत, जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, जिला प्रभारी अशोक कुमार बादल, अमर कुमार चौधरी, जदगीश यादव, युगल किशोर अग्रवाल, नागेंद्र नारायण ठाकुर, मो खुर्शीद आलम, ललिता जायसवाल आदि ने भी लोहिया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

मालूम हो कि पुण्यतिथि को लेकर लोहिया चौक स्थित राममनोहर लोहिया की प्रतिमा के समीप पहले ही साफ-सुथरी व्यवस्था की गयी थी.

आसपास के दुकानों को हटा दिया गया था, ताकि पुण्यतिथि पर वहां पहुंचने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो. मौके पर बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. मो राजा हुसैन, पप्पू साह, धुव्र प्रसाद सिंह, हरेकांत झा, गणेश भगत, प्रमोद मंडल, गीता देवी, हरिमोहन विश्वास, चंदन कामत, पप्पू विश्वास, सीमांत यादव, शंकर मंडल, फरीद आलम सहित अन्य कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >