करंट से युवक की मौत
छातापुर : थाना क्षेत्र के राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के चरणें पंचायत वार्ड नंबर छह में बुधवार की अहले सुबह विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही राजेश्वरी ओपी प्रभारी विमल कुमार मंडल मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी […]
छातापुर : थाना क्षेत्र के राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के चरणें पंचायत वार्ड नंबर छह में बुधवार की अहले सुबह विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही राजेश्वरी ओपी प्रभारी विमल कुमार मंडल मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
अचानक घटित हुई घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है. इधर ग्रामीणों का आरोप है विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इस तरह की घटना से सीख नहीं रहे हैं. कहीं जर्जर तार है तो कहीं बांस बल्ले की सहारे विद्युत की सप्लाई की जा रही है. जहां इस तरह की घटना हो रही है.
जानकारी के अनुसार मृतक 30 वर्षीय युवक अनिल कुमार साह के गोहाल में अहले सुबह शॉट सर्किट से आग लग गयी. जहां दूसरे कमरे में सोये युवक अनिल आग की लपटे देख मवेशी को बचाने के लिए गुहाल की ओर दौड़ पड़ा. इस दौरान गुहाल के ऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार आग की लपटों में पिघल कर अनिल पर गिर गया. जहां आग की चपेट में आने के साथ ही युवक की मौत मौके पर ही हो गयी.
जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय मुखिया धीरेंद्र राम, सरपंच श्रवण कुमार सरदार, पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, पूर्व पंसस नरेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकारी स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के अलावे सीओ एवं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को दी गई. इस संदर्भ में पूछने पर सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी जयशंकर मिश्र को मृतक के घर भेजा गया है. ओपी पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है.