सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा मार्ग में सोमवार की संध्या पथरा के समीप एक बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. बाद में ग्रामीणों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल युवक को बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया.
जानकारी अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा निवासी रामखेलन परिहस्त के 25 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार पिपरा की ओर से सुपौल आ रहा था. उसी क्रम में पथरा के समीप एनएच 327 ई पर बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया. जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिसमें बाइक चालक के सिर में गहरी चोट आयी है. जिसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. जानकारी मिलते ही जख्मी के परिजन अस्पताल पहुंचे और हाल जाना.
