सुपौल : निबंधन कार्यालय परिसर में शौचालय सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि अनुमंडल कार्यालय पथ के समीप दशकों पूर्व से भूमि निबंधन का कार्य होता आ रहा है. साथ ही निबंधन कार्य में सहयोग करने हेतु दैनिकी दर्जनों कातिबों द्वारा स्टॉल लगाया जाता है. जहां प्रतिदिन दर्जनों महिला व पुरुष भूमि निबंधन से संबंधित कार्य करने आते रहे हैं. कातिब संघ के सचिव उमेश प्रसाद द्वारा शौचालय निर्माण कार्य कराये जाने हेतु कई बार संबंधित विभाग से अनुरोध किया गया.
निबंधन कार्यालय परिसर में नहीं है शौचालय
सुपौल : निबंधन कार्यालय परिसर में शौचालय सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि अनुमंडल कार्यालय पथ के समीप दशकों पूर्व से भूमि निबंधन का कार्य होता आ रहा है. साथ ही निबंधन कार्य में सहयोग करने हेतु दैनिकी दर्जनों कातिबों द्वारा स्टॉल लगाया […]

दुर्गा मंदिरों के बाहर मेला का आयोजन
दशहरा के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सभी दुर्गा मंदिरों के बाहर मेले का भी आयोजन किया गया है. मेले में मिष्ठान, खिलौने, मूर्तियां व अन्य प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं. बड़े व बच्चे जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. वहीं महिलाएं भी खरीदारी में कम नहीं रहीं. वहीं बर्गर, चाउमीन, गोलगप्पे, आईस्क्रीम जैसे फास्ट फूड की बिक्री भी जमकर हो रही है. मेला देखने पहुंचे कम उम्र के युवा व बच्चे विशेष रूप से इसका आनंद उठा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मेले में झिल्ली, मुरही, मुंगफली, भुजा, छोले जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी बिक रहे हैं.