सुपौल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सदर प्रखंड के करिहो निवासी सुरेंद्र नारायण पाठक ने जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव से सुपौल तथा सहरसा से पटना के लिए सरकारी बस सेवा आरंभ करने की मांग की है. श्री पाठक ने कहा है कि जिला मुख्यालय से रेल संपर्क बाधित होने के बाद से लोगों के लिए सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प है. ऐसे में निजी बस मालिकों की चांदी कट रही है और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है. उन्होंने सुपौल स्टेशन एकमा, जगतपुर, परसरमा होते हुए सहरसा तक भी सरकारी बस के परिचालन हेतु डीएम से सरकार को अनुरोध पत्र भेजने की मांग की है.
पटना के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग, दिया आवेदन
सुपौल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सदर प्रखंड के करिहो निवासी सुरेंद्र नारायण पाठक ने जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव से सुपौल तथा सहरसा से पटना के लिए सरकारी बस सेवा आरंभ करने की मांग की है. श्री पाठक ने कहा है कि जिला मुख्यालय से रेल संपर्क बाधित होने के बाद से लोगों के लिए […]
