35 क्विंटल चावल के साथ तीन गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज : गश्ती के दौरान त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में कालाबाजारी के उद्देश्य से मालवाहक वाहन पर अनुदानित 35 क्विंटल चावल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि गश्ती दल के द्वारा वाहन पर लोड अनुदानित चावल समेत […]

त्रिवेणीगंज : गश्ती के दौरान त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में कालाबाजारी के उद्देश्य से मालवाहक वाहन पर अनुदानित 35 क्विंटल चावल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि गश्ती दल के द्वारा वाहन पर लोड अनुदानित चावल समेत इसमें संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

मामले में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभयकांत मिश्र के द्वारा जब्त चावल की जांच के बाद वास्तु अधिनियम के अंतर्गत धारा 7 के तहत कांड संख्या 298/17 दर्ज कराया गया, जिसमें गोनहा निवासी अर्जुन साह, जन वितरण प्रणाली विक्रेता शिव नारायण साह, दिवाकर साह, वाहन चालक मिश्रीलाल साह, राघोपुर निवासी विनोद राम, सिमराही निवासी सुशील कुमार पासवान को नामजद किया गया है. पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये नामजद अर्जुन साह विनोद राम एवं सुशील पासवान को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. जब्त मालवाहक वाहन बीआर 11 एस 7148 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >