नगर पंचायत में डेंगू ने पसारा पांव

निर्मली : निर्मली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले नाले रहने के कारण गंदगी की समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों ने अब इस इलाके में भी अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. नगर के वार्ड नंबर 9 में एक 27 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आकर दरभंगा में इलाजरत […]

निर्मली : निर्मली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले नाले रहने के कारण गंदगी की समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों ने अब इस इलाके में भी अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. नगर के वार्ड नंबर 9 में एक 27 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आकर दरभंगा में इलाजरत है. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 9 निवासी सुरेंद्र साह का 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार गत चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था और स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा था.

सुधार नहीं होने पर जब युवक को परिजनों द्वारा दरभंगा के आरबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई. युवक संदीप चिकित्सकों की देख-रेख में आरबी मेमोरियल अस्पताल दरभंगा में इलाजरत है. निर्मली में डेंगू के मरीज पाये जाने से आमजन दहशत की स्थिति देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गत दिनों नगर में तिलयुगा नदी का पानी प्रवेश कर गया था इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा डीडीटी व ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही की गयी.

कभी किसी इलाके में छिड़काव किया गया, लेकिन समुचित मात्रा में छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का आतंक बढ़ता ही गया और नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों ने अपने पांव पसारने प्रारंभ कर दिया. नगर के सुभाष चौक स्थित खुले नाले सहित अन्य जगहों पर खुले नाले से निकलने वाली सड़ांध से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुली नालियों के ऊपर ढक्कन की व्यवस्था करने सहित डीडीटी पाउडर व ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >