काम में कोताही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री

सुपौल : बुधवार को मंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति सह प्रभारी मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बाढ़ आपदा को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक में ऊर्जा सह मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक यदुवंश कुमार यादव, विधायक अनिरुद्ध […]

सुपौल : बुधवार को मंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति सह प्रभारी मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बाढ़ आपदा को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक में ऊर्जा सह मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक यदुवंश कुमार यादव, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव मौजूद थे.

बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा अपने संबोधन में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़क को निर्धारित समय सीमा के अंदर पुनर्स्थापन करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही बाढ़ राहत में लापरवाही बरतने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया कि बाढ़ से पीड़ित हर एक परिवारों को अपेक्षित लाभ मिले इसके लिए अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें.

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा : बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा बताया गया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सड़कों के जिन स्थलों पर अत्यधिक कटाव हुआ है वहां हाई लेवल ब्रिज बनाया जायेगा. इसके लिये उन्होंने अभियंताओं को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिये. ऊर्जा मंत्री श्री यादव ने कहा कि तीन दिनों के अंदर पुनर्स्थापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये. वे इसका स्वयं निरीक्षण करेंगे. निर्देश दिया कि हर हाल में यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाये. ताकि बाढ़ पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराया जा सके. इस बार की बाढ़ अप्रत्याशित थी.
नेपाल एवं भारत के क्षेत्रों में हुई 72 घंटे की भारी बारिश के कारण सुपौल, किशनगंज, अररिया सहित बिहार के कई जिलों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया. इस संबंध में प्रधानमंत्री का भी आगमन हुआ. आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीम लगायी गयी. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नयी तकनीक के अनुसार सड़क निर्माण कराये जाने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को भी मानवीय संवेदना के आधार पर पूरी लगन से कार्य करना चाहिए. साथ ही हर एक पीड़ित को अपेक्षित लाभ मिले इसके लिए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए. बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी क्षेत्र में नियमित सघन पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिये. मंत्री ने निर्देश दिया कि इस कार्य में लगे आशा को सही ट्रेनिंग दिया जाये. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि धान एवं अन्य फसलों की क्षति का सर्वेक्षण कराया जा रहा है. सर्वेक्षण कार्य की विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का भी कार्य कराया जा रहा है. बैठक में एसपी डॉ कुमार एकले, आपदा प्रबंधन के अजय कुमार झा, जदयू के जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विमल कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >