तैयार किया जा रहा है कंबो पैक : डीएम

सुपौल : मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम में बाढ़ पीड़ितों के लिये सूखा राहत का कंबो पैक तैयार करवाया जा रहा है. जो प्रभावितों के बीच वितरित किया जायेगा. जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने बताया कि कंबो पैक में पांच किलो चावल, एक किलो दाल, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो नमक, हल्दी पैकेट, 2.5 […]

सुपौल : मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम में बाढ़ पीड़ितों के लिये सूखा राहत का कंबो पैक तैयार करवाया जा रहा है. जो प्रभावितों के बीच वितरित किया जायेगा. जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने बताया कि कंबो पैक में पांच किलो चावल, एक किलो दाल, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो नमक, हल्दी पैकेट, 2.5 किलो चूड़ा व 500 ग्राम चीनी दिया जा रहा है. डीएम ने बताया कि स्थल पर अधिकारी व कर्मी प्रभावितों को फूड कूपन देंगे. कंबो पैक के साथ ही प्रभावितों को हैलोजेन टेबलेट भी दिया जायेगा. जिसका उपयोग वे पानी को शुद्ध करने व दूषित जल को पीने योग्य बनाने के लिए करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >