सड़क हादसे में गैरेज मिस्त्री की मौत

दुखद. अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की गयी जान, एक जख्मी जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत हो गयी. दो लोगों की मौत जहां करंट लगने से हुई, वहीं एक की मौत सड़क हादसे और दूसरे की मौत डूबने से हो गयी. कुनौली और सदर थाना क्षेत्र में करंट लगने की घटना घटी है. […]

दुखद. अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की गयी जान, एक जख्मी

जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत हो गयी. दो लोगों की मौत जहां करंट लगने से हुई, वहीं एक की मौत सड़क हादसे और दूसरे की मौत डूबने से हो गयी. कुनौली और सदर थाना क्षेत्र में करंट लगने की घटना घटी है. घटना में परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है. अररिया-सुपौल एनएच 327 ए पर एफसीआई गोदाम के समीप मैजिक वान की चपेट में आने एक गैरेज मिस्त्री की मौत हो गयी.
सुपौल : अररिया-सुपौल एनएच 327 ए पर एफसीआई गोदाम के समीप मैजिक भान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना गुरूवार की देर शाम 08:30 बजे की है. जब सदर थाना के करिहो पंचायत के वार्ड नंबर 01 बगही निवासी स्वर्गीय भूमि चौहान का 30 वर्षीय पुत्र रंजन चौहान जिला मुख्यालय से अपने घर बाइक से जा रहा था. उसी दौरान एफसीआई गोदाम के समीप पिपरा से सुपौल की तरफ आ रही तेज रफ्तार एक मैजिक भान बीआर 50 जी-1641 की चपेट में आ गया.
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर रंजन को सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. रंजन का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. रंजन की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा रंजन पर ही था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >