बिहार: सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो लोग दबे, एक की स्थिति गंभीर

बिहार के सुपौल में निर्मली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि निर्मली रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान ईंट निकालने से मिट्टी धंस गयी. इसमें दो मजदूर दब गए.

बिहार के सुपौल में निर्मली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि निर्मली रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान ईंट निकालने से मिट्टी धंस गयी. इसमें दो मजदूर दब गए. दोनों मजदूरों को जेसीबी और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों की मदद से निकाला गया. दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान मोहमद गुलाब और लक्ष्मण राम के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि मोहमद गुलाब की स्थिति काफी गंभीर थी. ऐसे में अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. जबकि, लक्ष्मण राम का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.

खबर अपडेट हो रही है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >