नालंदा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान छात्रों ने किया हंगामा, बवाल के बाद एग्जाम सेंटर पर पहुंचे डीएसपी

नालंदा में छात्रों ने हंगामा किया है. इस घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया है. छात्रों को लेट पहुंचने पर प्रवेश करने से मना कर दिया गया. जिसके बाद छात्र और उनके अभिभावन हंगामा शुरू कर दिया.

नालंदा. बिहार में आज से इंटर की परीक्षा शुरू है. एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के लिए समय निर्धारित किया गया था. लेकिन निर्धारित समय पर छात्र नहीं पहुंचे. जिसके कारण उनके प्रवेश पर रोक लगा दिया गया. इसके बाद छात्राओं के अभिभावक उग्र होकर हंगामा करने लगे. इस दौरान कई लड़कियां कॉलेज गेट पर चढ़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश करती भी नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि बिहार में आज से बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 शुरू हो गई है. यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी. नालंदा के केएसटी कॉलेज में परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थी के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था. जिसके बाद परीक्षार्थी और उनके अभिभावक उग्र हो कर कॉलेज गेट के पास हंगामा करने लगे.

एग्जाम सेंटर पर पहुंचे डीएसपी

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया. डीएसपी के अनुसार आज से इंटर की परीक्षा शुरू है और परीक्षा का समय निर्धारित किया गया था. लेकिन छात्र अपने निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे थे. जिसके कारण उनके प्रवेश पर रोक लगा दिया गया. इसके बाद छात्राओं के अभिभावक उग्र होकर हंगामा किया. डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि फिलहाल अभी मामला शांत है.

Also Read: BPSC 68वीं पीटी के परीक्षार्थी ध्यान दें! बदल गया है आपका एग्जाम सेंटर, जानें नई जानकारी
इनका रखें ख्याल

  • परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचना होगा सेंटर.

  • 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा

  • जूता-मोजा पहन एग्जाम देने की अनुमति नहीं मिलेगी.

  • एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है, तो पहचान पत्र लेकर जाना होगा.

  • परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी और वीक्षक फोन लेकर नहीं जायेंगे.

  • एक बेंच पर बैठेंगे दो विद्यार्थी

  • एक क्लास में 10 अलग-अलग सेट में बंटेंगे प्रश्न पत्र.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >