न्यूड वीडियो वायरल करने के मामले युवक गिरफ्तार

दरौदा.थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी मोहम्मद सोनू सिद्दीकी के रूप में हुई है. पीड़िता ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्रतिनिधि, दरौदा.थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी मोहम्मद सोनू सिद्दीकी के रूप में हुई है. पीड़िता ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक घटना 16 मार्च से 20 मार्च के बीच की बताई जा रही है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार मोबाइल पर संपर्क कर उसे परेशान कर रहा था. इस दौरान उसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवती की तस्वीर से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार कर लिया और उसे अपने इंस्टाग्राम डीपी पर लगाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी एक विशेष मोबाइल नंबर पर मैसेज करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर अश्लील फोटो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था. लगातार धमकी और मानसिक दबाव के कारण युवती काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >