जिले के 28 पैक्स में आज मतदान

जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 14 प्रखंडों के 28 पैक्स में मतदान कराया जाएगा.इसके लिए कुल 34 भवनों में 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

प्रतिनिधि,सीवान. जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 14 प्रखंडों के 28 पैक्स में मतदान कराया जाएगा.इसके लिए कुल 34 भवनों में 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा.मतदान समाप्त होते ही संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए 14 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी, जिले में 37 पैक्स के लिए चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन 8 पैक्स में उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के कारण वहां मतदान की आवश्यकता नहीं रही. वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के संठी पैक्स का चुनाव प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है. इस प्रकार अब कुल 28 पैक्स में ही मतदान कराया जा रहा है.चुनाव मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा. चुनाव को लेकर मंगलवार को ही सभी मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था. शस्त्र लेकर चलने, भीड़ जुटाने और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दो सुपर जोनल दंडाधिकारी, 28 जोनल दंडाधिकारी, 28 पुलिस पदाधिकारी तथा डेढ़ सौ से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंड मुख्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जहां से लगातार निगरानी रखी जा रही हैचुनाव अवधि के दौरान धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पचरुखी प्रखंड के शंभूपुर पैक्स में तीन तथा सुपौली पैक्स में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं.वहीं हुसैनगंज प्रखंड के छपिया बुजुर्ग पैक्स में तीन और बड़रम पैक्स में पांच मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. सिसवन प्रखंड के कचनार पैक्स में दो, नयागांव में तीन, वधौना में चार तथा भागर पैक्स में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस प्रकार इन क्षेत्रों में कुल 14 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. दरौली प्रखंड के अमरपुर पैक्स के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मैरवा प्रखंड के बड़का मांझा पैक्स में चार बूथों पर मतदान कराया जाएगा.नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी पैक्स में पांच मतदान केंद्र, बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पैक्स में नौ मतदान केंद्र तथा सीवान सदर प्रखंड के वाघड़ा पैक्स में पांच मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं.इसी क्रम में गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला पैक्स में तीन बूथ बनाए गए हैं. रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा पैक्स में तीन, खुजवां में चार तथा पंजवार पैक्स में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी.लकड़ी नवीगंज प्रखंड के गोपालपुर पैक्स में दो, जगतपुर में चार, डुमरा में पांच तथा बलडीहा पैक्स में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं.इन चारों पैक्स को मिलाकर कुल 18 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.वहीं जीरादेई प्रखंड के मझवलिया पैक्स में दो, भरौली में दो तथा छोटका मांझा पैक्स में पांच मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा पैक्स में तीन, पोखरा में चार तथा रिसौरा पैक्स में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा.इसके अतिरिक्त हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू पैक्स में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >