1218 लीटर शराब के साथ दो तस्कर धराये

गोरेयाकोठी पुलिस ने अफराद मोड़ के समीप से एक पिकअप वाहन से शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के पटवा गांव निवासी राधेश्याम और बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी रामनारायण उर्फ प्रदुम्न शामिल हैं.

प्रतिनिधि, सीवान गोरेयाकोठी पुलिस ने अफराद मोड़ के समीप से एक पिकअप वाहन से शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के पटवा गांव निवासी राधेश्याम और बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी रामनारायण उर्फ प्रदुम्न शामिल हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध, पटना से सूचना प्राप्त हुई थी कि अफराद मोड़ के पास रिमझिम होटल के सामने एनएच के पास एक पिकअप में शराब लदी है, जो उत्तर प्रदेश की तरफ से आकर मशरक की ओर जाने वाली है. सूचना पर पुलिस टीम ने अफराद मोड़ के पास छापेमारी कर उक्त पिकअप से 1218.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. शराब बरामदगी के 15 दिन बाद भी तस्करों की गिरफ्तारी नहीं सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव के समीप एक अप्रैल की अहले सुबह पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 594 लीटर शराब बरामद की थी, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस शराब तस्करों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाया था. इसके बाद वाहन स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी. हालांकि अब तक किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बावजूद तस्करों का पकड़ में नहीं आना चिंता का विषय है. इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >