प्रतिनिधि, हसनपुरा .प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की देर शाम प्रशासन की चौकसी के बीच मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ, जहां पकड़ी पैक्स अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार यादव विजयी हुए. सोनू कुमार को 563 मत व प्रतिद्वंद्वी हरिहर सिंह को 542 मत मिले. जिससे सोनू कुमार 21 मतों से विजयी हुए जबकि 100 वोट रद्द हो गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में विजय राम,मुन्नी देवी, सत्येंद्र शर्मा, कमलावती देवी, कलावती देवी,गीता देवी, उमेश पांडे व सुरेंद्र राउत विजयी हुए, जबकि वीणा देवी, अमीत यादव व मुन्नी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए. सब्जी उत्पादक समिति के अध्यक्ष पद पर टुनटुन सिंह निर्वाचित हुए, टुनटुन सिंह को 33 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार यादव को 11 मत मिले, उपाध्यक्ष पद पर राजेश्वर पांडे विजयी हुए, राजेश्वर पांडे को 38 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी तेज नारायण यादव को 7 मत मिले. जिससे राजेश्वर पांडे 31 मतों से विजयी हुए. वहीं सचिव पद पर शैलेंद्र कुमार विजयी हुए, शैलेंद्र कुमार को 41 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बबीता देवी को 5 मत मिले. जिससे शैलेंद्र कुमार 36 मतों से विजयी हुए. वहीं रजनपुरा पैक्स से राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष पद सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य व शेखपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद पर कलाम खान व सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए.सोनी कुमार सहित सभी अभ्यर्थियों के जीत के बाद नकुल यादव, राजेश यादव, मुखिया रीता देवी,अरुण श्रीवास्तव, अमर सिंह, अजय पांडे,विपीन मिश्रा व रंजन प्रसाद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी.
सब्जी उत्पादक समिति के अध्यक्ष बने टुनटुन सिंह
.प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की देर शाम प्रशासन की चौकसी के बीच मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ, जहां पकड़ी पैक्स अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार यादव विजयी हुए. सोनू कुमार को 563 मत व प्रतिद्वंद्वी हरिहर सिंह को 542 मत मिले. जिससे सोनू कुमार 21 मतों से विजयी हुए
