कमेटी करेंगी मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन

जिला में चयनित सभी 19 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन पांच सदस्यीय कमेटी करेगी. उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य सचिव बनाए गए है, जबकि उप समाहर्ता जुली कुमारी, डायट के प्राचार्य डॉ शिशुपाल सिंह व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नसीम अहमद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

प्रतिनिधि, सीवान. जिला में चयनित सभी 19 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन पांच सदस्यीय कमेटी करेगी. उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य सचिव बनाए गए है, जबकि उप समाहर्ता जुली कुमारी, डायट के प्राचार्य डॉ शिशुपाल सिंह व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नसीम अहमद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. सदस्य सचिव डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों के चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बतौर डीइओ 22 अप्रैल को वर्ग नौ से 10 के लिए चयनित होने वाले शिक्षकों का इंटरव्यू लिया जायेगा. सभी प्रखंडों के लिए होगी. जबकि 27 अप्रैल को वर्ग 11 से 12 के शिक्षक चयन के लिए आन्दर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दारौंदा, दरौली, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, नवतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन व जीरादेई प्रखंड का तथा 28 अप्रैल को इसी वर्ग के लिए मैरवा व सीवान सदर प्रखंड के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार होगा. डीइओ ने बताया कि साक्षात्कार पश्चात ही मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी. साक्षात्कार का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. आंबेडकर भवन में होगी काउंसेलिंग- इधर तिथिवार साक्षात्कार से पूर्व शिक्षकों की काउंसिलिंग आंबेडकर भवन में होगी. डीइओ सह सदस्य सचिव ने बताया कि जिस प्रखंड में चयनित मॉडल स्कूल के लिए शिक्षक ने आवेदन किया है, उन्हें काउंसिलिंग में उपस्थित होना जरूरी है. चयन में उपस्थित होने वाले सभी शिक्षक वांछित दस्तावेज यथा शैक्षणिक /प्रशैक्षणिक, अनुनय प्रमाण-पत्र विद्यालय में पदस्थापित होने, विभागीय कार्रवाई नहीं होने का स्व-घोषणा तथा आवेदन में अंकित सनी बिन्दुओं का साक्ष्य की मूल प्रति एवं स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगेे. यह दस्तावेज लाना होगा अनिवार्य- . इ-शिक्षा कोष पर किए आवेदन की छायाप्रति, स्व घोषणापत्र, इंटरमीडिएट अंक पत्र की छायाप्रति, स्नातक व स्तानकोत्तर के अंकपत्र की छायाप्रति ,बीएड या एमएड के अंकपत्र की छायाप्रति, राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित प्रमाणपत्र, 10. विषय विशेष अनुभव (कक्षा 9-10/ कक्षा 11-12) का साक्ष्य, नेतृत्व शैक्षणिक दायित्व का साक्ष्य , बोर्ड/आकलन दायित्व का साक्ष्य , शैक्षणिक नवाचारों संबंधित साक्ष्य , टीएलएम का प्रभावी उपयोग का साक्ष्य , आइटी/प्रेजेंटेशन आधारित शिक्षण का साक्ष्य , इ- केटेंट विकसित कर वर्ग संचालन में उपयोग का साक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >