चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस ने दो अगल-अलग जगहों से चोरी के बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार की हैं.पहली गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप से हुई जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगो को रोक कर जांच की तो बाइक चोरी का निकला.दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार चोर फतेपुर शिवाजीनगर निवासी राहुल कुमार और महादेवा थाना क्षेत्र के ब्यापरमण्डल निवासी हरेराम हैं.

प्रतिनिधि,सीवान. पुलिस ने दो अगल-अलग जगहों से चोरी के बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार की हैं.पहली गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप से हुई जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगो को रोक कर जांच की तो बाइक चोरी का निकला.दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार चोर फतेपुर शिवाजीनगर निवासी राहुल कुमार और महादेवा थाना क्षेत्र के ब्यापरमण्डल निवासी हरेराम हैं. वही दूसरी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से हुई.जहां पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार की हैं. गिरफ्तार युवक जीरादेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी अमित कुमार हैं. इधर पुलिस तीनो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.जिसके बाद इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही हैं. शटर तोड़कर आभूषण दुकान में चोरी मामले का नहीं हुआ खुलासा प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर स्थित धनौती के समीप 18 फरवरी की देर रात आभूषण दुकान से शटर काट कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इसका न तो खुलासा हो पाया और नहीं इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो पाई. घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूना एकत्रित किया था. पीड़ित दुकानदार धर्मेंद्र वर्मा द्वारा आभूषण दुकान में चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. ग्रामीणों और पीड़ित दुकानदार का नजर पुलिस के कार्रवाई पर टिकी हुई है. पीड़ित दुकानदार धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना के एक महीने बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >