प्रतिनिधि, सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव के समीप सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार बदमाशों में थाना क्षेत्र के बहादुरपुर उसरी गांव निवासी प्रेम कुमार, चौकी हसन निवासी आशु कुमार और धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबा के रूप में की गई. मामले में एसपी पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 15 अप्रैल की संध्या सीएसपी संचालक हरिहरपुर लालगढ़ निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ सीकू सिंह तरवारा बाजार से अपनी सीएसपी बंद कर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तरवारा-चाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित भेलपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशो ने पहले बाइक में ठोकर मार कर संचालक को गिरा दिया, फिर हथियार के बल पर रुपये की लूटपाट कर ली थी. घटना के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. जहां जिला सूचना इकाई और स्थानीय थाना ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का अनुसंधान कर रही थी. जहां अनुसंधान के दौरान में घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं उनके पास से लूट गए एक लाख नौ हजार रुपए, एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया गया है. घटना का मास्टरमाइंड निकला प्रेम इधर सीएससी संचालक से लूट कांड का मास्टरमाइंड प्रेम कुमार है. जिसे पहले पुलिस थाना क्षेत्र के भगवानपुर मठिया से गिरफ्तार किया. जहां पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी अंशु और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की गई .जहां प्रेम के पास से एक लाख रुपये, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया. आशु के पास से नौ हजार रुपये जबकि धर्मेंद्र के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है. टीम को किया जाएगा पुरस्कृत एसपी ने बताया कि लूटकांड मामले का खुलासा चार दिनों में टीम में की है. बहुत ही कम समय में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है . टीम में शामिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक दुर्गा कुमारी और सिपाही शिवशंकर उरांव को पुरस्कृत किया जाएगा.
सीएसपी संचालक से लूट मामले में तीन गिरफ्तार
जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव के समीप सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार बदमाशों में थाना क्षेत्र के बहादुरपुर उसरी गांव निवासी प्रेम कुमार, चौकी हसन निवासी आशु कुमार और धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबा के रूप में की गई.
