जिले में रसोई गैस की कमी नहीं : डीएम

लाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिले में कुल 48 वितरकों के पास 25108 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है. इसमें इंडेन के कुल 30 वितरकों के पास 13 हजार 332 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 6859 तथा एचपी के आठ वितरकों के पास 4929 घरेलू गैस सिलिंडर शामिल है.

सीवान. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिले में कुल 48 वितरकों के पास 25108 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है. इसमें इंडेन के कुल 30 वितरकों के पास 13 हजार 332 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 6859 तथा एचपी के आठ वितरकों के पास 4929 घरेलू गैस सिलिंडर शामिल है. बताया कि प्रत्येक दिन सभी एजेंसियों में गैस कंपनियों द्वारा गैस सिलिंडर की निरंतर आपूर्ति की जा रही है. साथ हीं उनके स्टाक की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है. कालाबाजारी व अवैध वितरण को रोकने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत औचक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है . जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गैस वितरक एजेंसी के प्रोपराइटरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार आनलाइन बुकिंग के पश्चात स-समय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित करें. गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी करने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए गैस कंपनी के इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906, आईओसीएल के टाल फ्री नंबर 1800-2333-555, बीपीसीएल के टाल फ्री नंबर 1800-22 4344 एवं एचपीसीएल के टाल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने पर तथा घरेलू गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06154-242000 एवं 06154-242001 पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >