प्रतिनिधि, महाराजगंज. प्रखंड के बलउ पंचायत के सरपंच के घर पर तोड़फोड़ की घटना प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि बलउ पंचायत के सरपंच रढीया गांव निवासी सरपंच तारकेश्वर राय के घर पर असामाजिक तत्वों के द्वारा सोमवार की रात्रि में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में सरपंच ने बताया कि सोमवार की रात्रि में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान देर रात कुछ असामाजिक तत्व उनके घर के बाहर पहुंचे और वहां रखे सामानों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की. मौके पर कुछ शराब के पाउच भी बिखरे हुए मिले है. घटना की सूचना महाराजगंज पुलिस को दी गई, घटना कि जानकारी मिलते ही महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरपंच के घर पर तोड़फोड़ की घटना में शामिल लोगों की पहचान में पुलिस लगी हुई है. जल्दी ही घटना में शामिल असामाजिक तत्व की पहचान कर ली जायेगी. कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर नौतन. थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान का एक युवक किसी काम से नौतन में आया था. लौटने के दौरान एक कार ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इससे पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती कार में सवार युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया तथा क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को जब्त कर थाने ले गई.
सरपंच के घर पर की तोड़फोड़
प्रखंड के बलउ पंचायत के सरपंच के घर पर तोड़फोड़ की घटना प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि बलउ पंचायत के सरपंच रढीया गांव निवासी सरपंच तारकेश्वर राय के घर पर असामाजिक तत्वों के द्वारा सोमवार की रात्रि में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया.
