किशोर को चाकू गोद कर किया घायल

नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली मुहल्ले में शनिवार की रात्रि दो गुटों के बीच विवाद हो गई. जिसमे एक किशोर को चाकू गोद कर घायल कर दिया. घायल की पहचान शेख मुहल्ला निवासी रेयाज अहमद के 17 वर्षीय पुत्र फरहान अहमद के रूप में कि गई.

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली मुहल्ले में शनिवार की रात्रि दो गुटों के बीच विवाद हो गई. जिसमे एक किशोर को चाकू गोद कर घायल कर दिया. घायल की पहचान शेख मुहल्ला निवासी रेयाज अहमद के 17 वर्षीय पुत्र फरहान अहमद के रूप में कि गई. शनिवार की रात्रि फरहान अहमद अपनी दुकान बंद कर बातचीत करते हुए दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. वे लोग शुक्ला टोली के निकट पहुंचे की उसके एक साथी का कुछ अन्य युवकों से विवाद हो गई. विवाद बढ़ते ही एक ने अचानक चाकू निकाल लिया और फरहान पर हमला बोल दिया. हमले में फरहान के सिर और पीठ पर कई गहरे वार किए गए. जिसमें वह जख्मी हो गया. फरहान ने बताया कि विवाद शुरू होते ही उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त मौके से भाग गए. चाकू लगने के बाद उसने जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे हमलावर फरार हो गया. खून से लथपथ हालत में फरहान को स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों के सलाह पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए. घटना में स्मैक नशे को प्रमुख कारण बताया जा रहा है, जिसके चलते शहर में हाल के दिनों में ऐसी हिंसक वारदातें बढ़ी हैं. अब तक पुलिस को नहीं मिला आवेदन इधर घटना की सूचना पर नगर थाना की अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की. फिलहाल हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. वहीं पुलिस परिजनों के आवेदन के इंतजार में हैं. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई करेगी. बोले थानाध्यक्ष- मामले की जांच की जा रही हैं. किस कारण यह विवाद हुई और चाकू मारने वाला कौन था. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अविनाश कुमार, नगर इंस्पेक्टर, सीवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >