छात्रा की साइकिल से गिरने से हुई मौत

सोमवार को थाना के क्षेत्र के कोइरी गांवा निवासी विजय साह की 14 वर्षीया नातिन नैंसी कुमारी उमावि कोइरीगांवा-हरदियां से पढ़कर साइकिल से अपने नाना के घर कोइरी गांवा लौट रही थी. कोइरी गांवा टोले करबला मस्जिद के पास पहुंची, साइकिल से गिर कर बेहोश हो गयी. उसे इलाज के लिए सीएचसी बड़हरिया लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह कक्षा नौवीं की छात्रा थी.

प्रतिनिधि: बड़हरिया सोमवार को थाना के क्षेत्र के कोइरी गांवा निवासी विजय साह की 14 वर्षीया नातिन नैंसी कुमारी उमावि कोइरीगांवा-हरदियां से पढ़कर साइकिल से अपने नाना के घर कोइरी गांवा लौट रही थी. कोइरी गांवा टोले करबला मस्जिद के पास पहुंची, साइकिल से गिर कर बेहोश हो गयी. उसे इलाज के लिए सीएचसी बड़हरिया लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह कक्षा नौवीं की छात्रा थी. नैंसी कुमारी गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के दिनेश साह की पुत्री थी, जो अपने ननिहाल में कोइरी गांवा में रहती थी. यहीं रहकर पढ़ाई-लिखाई करती थी. नैंसी कुमारी का शव उसके ननिहाल पहुंचा,परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया. इधर नैंसी कुमारी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन कोइरी गांवा पहुंच गये व अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव अमेठी लेकर चले गये. मौत के कारण की सही जानकारी नहीं मिल पाया है. कोई गर्मी के कारँ बता रहा है तो कोई मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >