कालाजार उन्मूलन को लेकर 1.33 लाख घरों में छिड़काव

जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव अभियान की शुरुआत कर दी गई है.इस अभियान के तहत जिले की 138 पंचायतों के 219 गांवों को चिह्नित किया गया है. कुल 1,33,005 घरों में छिड़काव किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य बालू मक्खी को समाप्त कर कालाजार के प्रसार को रोकना है.

प्रतिनिधि,सीवान. जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव अभियान की शुरुआत कर दी गई है.इस अभियान के तहत जिले की 138 पंचायतों के 219 गांवों को चिह्नित किया गया है. कुल 1,33,005 घरों में छिड़काव किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य बालू मक्खी को समाप्त कर कालाजार के प्रसार को रोकना है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार यह अभियान 60 कार्य दिवसों के भीतर पूरा किया जाएगा. राज्य स्तर से प्राप्त मार्च-अप्रैल 2026 की योजना के आधार पर जिला स्तर पर विस्तृत रणनीति बनाई गई है, जिसमें पूर्व वर्षों के कालाजार मामलों के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है. आंकड़ों के आधार पर तय हुई रणनीति जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल ने बताया कि अत्यधिक प्रभावित जिलों में पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के आधार पर क्षेत्र चयन किया गया है.वहीं मध्यम प्रभावित क्षेत्रों में तीन वर्षों और कम प्रभावित क्षेत्रों में एक वर्ष के आंकड़ों के आधार पर लक्षित जनसंख्या तय की गई है. अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित छिड़काव कर्मियों की टीम गठित की गई है, जबकि निगरानी के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है. नये मरीज मिलने पर होगा फोकल छिड़काव अभियान के दौरान यदि किसी गांव में नया कालाजार मरीज मिलता है, तो उस क्षेत्र में 50 मीटर की परिधि में लगभग 250 घरों में फोकल छिड़काव कराया जाएगा, ताकि संक्रमण को तत्काल नियंत्रित किया जा सके. जिला वेक्टर रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में आशा की अहम भूमिका तय की गई है. प्रत्येक आशा अपने क्षेत्र की लगभग 1000 की आबादी को छिड़काव से दो दिन पहले सूचना देंगी. साथ ही छिड़काव के दिन दल के साथ घर-घर जाकर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >