एससी-एसटी टोलों में लगेगा विशेष शिविर

जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में योजनाओं के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन होगा. इससे संबंधित प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में किया गया.

सीवान. जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में योजनाओं के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन होगा. इससे संबंधित प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में किया गया. कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता रही है. बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाना है. इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है. डीडीसी ने बताया कि एससी-एसटी टोलों में शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम , कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई ग्राम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना.वास भूमि, बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केंद्र हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नली मनरेगा जाब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं से नियमानुसार आच्छादन किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >