सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के बाद फायरिंग, 3 घायल, दर्जनों हिरासत में

सीवान में गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीवान के गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन शुक्रवार को अचानक उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई. आरोप है कि छात्रों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की.

लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने की फायरिंग

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया. इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और गोली चलानी पड़ी. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

सदर अस्पताल में भर्ती छात्र

गोली लगने से तीन लोग घायल

फायरिंग की घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

तीन दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया गया

उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक करीब तीन दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है.

गोलीबारी में 3 लोग घायल

शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर पत्थरबाजी की सूचना मिल रही है. स्थिति को देखते हुए पूरे सीवान शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. डीएम और एसपी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >