तेज धूप के बाद सीवान में बदला मौसम: बारिश से तापमान में गिरावट, सुहाना हुआ दिन

सीवान जिले में पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी और उमस से लोगों को शनिवार को हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है. इस बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आई है, बल्कि किसानों की धान की फसल के लिए भी यह शुभ संकेत है.

siwan weather: पिछले करीब एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस से परेशान सीवान जिले के लोगों को शनिवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली. दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली.

पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था. रात में भी गर्मी से लोग परेशान थे. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को हो रही थी. शनिवार को बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

बारिश से धान की फसल को फायदा

बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आयी है. सीवान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए बारिश को लाभदायक माना जा रहा है. खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की फसल को फायदा होने की उम्मीद है. बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली.

किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से खेतों की सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होगा और फसलों की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है. लंबे समय से गर्मी और बारिश की कमी के बीच यह बारिश खेती के लिए राहत लेकर आयी है.

गांवों की गलियों में जमा हुआ पानी

बारिश के बाद सीवान जिले के ग्रामीण इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया. गांवों की गलियों और खेत-खलिहानों में भी बारिश का असर देखने को मिला. हालांकि, कई जगहों पर रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश के बाद लोगों को जहां उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को खरीफ फसलों के लिए बेहतर मौसम की उम्मीद जगी है. किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी पर्याप्त बारिश होती है तो धान की फसल को अच्छा लाभ मिल सकता है.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >