भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, तक्कीपुर में नल-जल योजना हुई फेल, भारी आक्रोश

Siwan News: महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह बदहाल हो गई है. भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Siwan News: (सीवान से अफजल अनवर कि रिपोर्ट)

महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह बदहाल हो गई है. भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव में पेयजल संकट गहराने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

मोटर और पाइपलाइन खराब

ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत लगाए गए मोटर और पाइपलाइन कई जगहों पर खराब पड़े हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत का काम नहीं कराया गया है. नल से पानी नहीं आने के कारण लोग दूसरे जलस्रोतों पर निर्भर हो गए हैं.

महिलाओं और बच्चों को दूर से लाना पड़ रहा पानी

पानी की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीण दूर स्थित चापाकलों और अन्य जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं. गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट और गंभीर हो गया है. महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

लाखों की जलमीनार बनी शोपीस

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पंचायत के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया था. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उससे पानी की आपूर्ति बंद है. गांव के कई कुएं सूख चुके हैं और जलस्तर नीचे चले जाने से चापाकल भी बेकार हो गए हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीण राधेश्याम प्रसाद, राजू कुमार, पिंटू कुमार, कृष्णा कुमार, फूलकुमारी देवी और शक्ति देवी समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से नल-जल योजना को जल्द दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. इस संबंध में बीडीओ विंदू कुमार ने कहा कि विभागीय कर्मियों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गोरेयाकोठी के छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान शिक्षा का तोहफा, 10 स्कूलों में बनेंगे हाईटेक साइंस लैब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >