सीवान में चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने 2 महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Siwan News : सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, मोबाइल, इनवर्टर समेत कई चोरी गए सामान बरामद किए हैं. मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है.

Siwan News : (चंद्र प्रकाश दुबे) सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, मोबाइल, इनवर्टर समेत कई चोरी गए सामान बरामद किए हैं. मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है.

विशेष टीम के गठन के बाद मिली सफलता

गुठनी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना सामने आने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच में जुटी हुई थी, जिसके बाद मामले के खुलासे में सफलता मिली.

तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नौतन और दरौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बड़ईपट्टी निवासी अमित राम तथा दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर बेल्थरा निवासी झुन्नी देवी और मधु देवी के रूप में हुई है.

चोरी के जेवरात और सामान हुए बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए कई सामान बरामद किए हैं. बरामद वस्तुओं में सोने की अंगूठी, सोने का मांगटीका और चांदी का कमरबंद शामिल है. इसके अलावा गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन, इनवर्टर तथा अन्य घरेलू सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

घर खाली होने का उठाया था फायदा

एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मकान मालिक के घर पर नहीं रहने का लाभ उठाकर आरोपितों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए और आरोपितों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

चोरी के नेटवर्क की भी हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है. चोरी की इस वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित चोरी नेटवर्क की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं.

पुलिस कार्रवाई से बढ़ा लोगों का भरोसा

गुठनी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है. स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करने और सामान बरामद करने के लिए पुलिस की सराहना की है.

Also Read : बिहार की बेटी ‘दिव्यांशी सिंह’ ने रचा इतिहास, वायुसेना में ‘फ्लाइंग ऑफिसर’ बन सारण का मान बढ़ाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >