siwan news : तीन भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत

siwan news : मैरवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई वारदात, पिछले आठ माह से छह बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद, मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

मैरवा (सीवान). थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों में हुई मारपीट में एक भाई को सिर में ईंट से गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद अन्य सभी हमलावर घर छोड़कर फरार हो गये. मृतक की पहचान सूर्यपुरा गांव के 62 वर्षीय भगवान शर्मा के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पत्नी ज्ञांती देवी ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया है, जिसमें सुभाष शर्मा, पशुराम शर्मा, सुधीर शर्मा, आदर्श शर्मा, लक्ष्मी कुमारी शामिल है. उसके आवेदन के अनुसार 6 बीघा जमीन को लेकर आठ महीने से बंटवारे का विवाद तीनों सगे भाइयों के बीच चल रहा था. शुक्रवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में लक्ष्मी देवी ने ईंट से भगवान शर्मा के सिर पर हमला कर दिया और सुभाष शर्मा और पशुराम शर्मा ने लाठी और डंडे से पीठ पर मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष डॉली कुमारी ने बताया कि जमीन विवाद के लिए तीन सगे भाइयों में ही विवाद हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. मृतक की पत्नी द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >