लव स्टोरी का अनोखा मोड़, रात की मुलाकात से शुरू हुई कहानी, शादी पर जाकर खत्म हुई

Siwan News : प्रेमिका से मुलाकात पड़ी भारी, सीवान में प्रेम प्रसंग का अनोखा अंत, मिलने पहुंचे प्रेमी की रचाई गई शादी.

सीवान से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट
Siwan News : भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के महाना गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को परिजनों ने पकड़कर उसकी शादी करा दी. जानकारी के अनुसार, मछगरा निवासी महंथ प्रसाद का पुत्र निरंजन कुमार शनिवार की रात्रि में अपनी प्रेमिका पुष्पा कुमारी से मिलने महाना गांव पहुंचे था. इसी दौरान परिजनों को इसकी भनक लग गई और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

पंचायत की पहल पर प्रेम प्रसंग का हुआ सुखद अंत

इसके बाद पंचायत के सरपंच प्रभुनाथ राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि ममेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजू राय सहित गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों की आपसी सहमति से रात्रि में ही शादी करा दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बाद में दोनों परिवारों की सहमति से मामला सुलझा लिया गया और शादी संपन्न कराई गई.

Also Read : बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड ने नई प्रबंधन कमेटी को दी मंजूरी, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >