शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 57 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Siwan News : दरौंदा में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या में गश्ती एवं छापेमारी के दौरान एक महिला को 32 लीटर एवं एक व्यक्ति को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिला की पहचान रामजी छपरा के बिंदु देवी एवं नंदा टोला के लालबाबू राय रूप में हुई है.

गश्ती के दौरान मिली सूचना, पुलिस ने शराब कारोबारियों को दबोचा

जानकारी के अनुसार दरौंदा थाना अध्यक्ष गस्ती पर निकले हुए थे. इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद उन्होंने टीम के साथ छापेमारी करके दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया.

Also Read : अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच सीवान स्टेशन पर विशेष व्यवस्था, रेलवे प्रशासन ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >