NH-531 पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर के बाद घायल की हालत गंभीर

Siwan News : सीवान में NH-531 पर बुलेट और बाइक की टक्कर, महेंद्रनाथ धाम से लौट रहे गोपालगंज निवासी युवक गंभीर घायल.

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव के समीप एनएच-531 पर गैस एजेंसी के समीप बुलेट और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बाबा महेंद्रनाथ धाम दर्शन कर लौट रहे जैकी पांडेय हादसे का शिकार

घायल व्यक्ति की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानधर टोला निवासी जैकी पांडेय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जैकी पांडेय बाबा महेंद्रनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे, तभी गैस एजेंसी के समीप यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया. इधर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >