राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीवान में मेजर ध्यानचंद को नमन, डीएम-एसपी ने खेल और अनुशासन का दिया संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीवान के वीएम उच्च विद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर खेल के महत्व, अनुशासन और टीम भावना पर जोर दिया गया.

National Sports Day: महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण स्थित खेल भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद अधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके खेल जीवन और देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया.

खेलों से विकसित होती है अनुशासन और टीम भावना

कार्यक्रम में खेलों के महत्व और युवाओं में खेल भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा जीवन में अनुशासन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सकती है.

स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा. उपस्थित लोगों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >