सीवान के गोरेयाकोठी में विकास शिविर, राशन कार्ड से आवास और आयुष्मान तक योजनाओं की दी गयी जानकारी

गोरेयाकोठी में संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विकास शिविर में जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया. ग्रामीणों को राशन कार्ड से लेकर कौशल विकास और आवास तक की योजनाओं की जानकारी दी गई.

siwan news: गोरेयाकोठी प्रखंड की गोरेयाकोठी पंचायत के अनुसूचित जाति टोला स्थित बासफोर टोला, दुसाध टोला एवं पूरब टोला में गुरुवार को श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा शामिल हुए.

डीएम ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने संत रविदास के विचारों और समरसता के संदेश को याद करते हुए सामाजिक समरसता तथा समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास पर जोर दिया.

पात्र वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से पात्र एवं वंचित लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से विकास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों से आवेदन लिये जा रहे हैं.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जो पात्र व्यक्ति किसी कारण से अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, वे शिविर के माध्यम से आवेदन करें.

राशन कार्ड से कौशल विकास तक योजनाओं की जानकारी

शिविर में ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड, विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार निर्माण, कुशल युवा कार्यक्रम और कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी दी गयी.

इसके अलावा ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड और हेल्थ कैंप सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी.

आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी

ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि एवं वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाओं, वीबी-जी-रामजी योजना तथा हर घर नल-जल योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.

ग्रामीणों की समस्याएं सुन डीएम ने दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानियों की जानकारी ली. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार उनके त्वरित निराकरण का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. डीएम ने अधिकारियों को पात्र वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

विकास शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान की पहल की गयी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी महाराजगंज, बीडीओ गोरेयाकोठी, सीओ गोरेयाकोठी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड श्रम-प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी-कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सीवान में ऐपवा-माले ने रघुनाथपुर थाने का किया घेराव, शराब बिक्री पर रोक और धर्मेंद्र बिन हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >