सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, छह दिन में जवाब नहीं तो कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को पार्टी नेताओं के खिलाफ कथित बयानबाजी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनसे छह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Om Prakash Yadav Notice: भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव की कथित बयानबाजी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयान देने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उनके कथित आचरण को दल विरोधी गतिविधि और संगठन के अनुशासन के उल्लंघन से जोड़ते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

31 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने आरोप लगाया है कि ओम प्रकाश यादव पार्टी नेताओं के विरुद्ध मीडिया में कथित तौर पर ‘अनर्गल बयान’ दे रहे हैं. भाजपा का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और संगठन के अनुशासन को ठेस पहुंची है.

छह दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

भाजपा ने पूर्व सांसद से छह दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है. नोटिस में उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.

नोटिस जारी होने के बाद अब ओम प्रकाश यादव के जवाब पर पार्टी नेतृत्व की नजर है. उनके स्पष्टीकरण के आधार पर भाजपा आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला ले सकती है.

पार्टी नेतृत्व ने दिखाई सख्ती

भाजपा के कारण बताओ नोटिस के बाद सीवान की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल बढ़ गयी है. पार्टी नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक मंच और मीडिया में बयानबाजी को लेकर संगठन ने सख्त रुख अपनाया है.

नोटिस की भाषा से संकेत मिल रहा है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले को महज व्यक्तिगत असहमति के तौर पर नहीं देख रहा है. पार्टी ने इसे संगठनात्मक अनुशासन से जुड़ा मामला माना है.

जवाब से तय होगी आगे की कार्रवाई

नोटिस के बाद सीवान भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर भी निगाहें टिक गयी हैं. यदि पार्टी नेतृत्व ओम प्रकाश यादव के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

फिलहाल भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को लेकर संगठन सख्ती बरतेगा. अब देखना होगा कि पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव नोटिस का क्या जवाब देते हैं और उनके स्पष्टीकरण के बाद पार्टी नेतृत्व क्या फैसला लेता है.

पटना समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने अगले 3 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >