सीएसपी लूट मामले में एसआइटी गठित

सराय थाना क्षेत्र के बभनौली के समीप 20 मार्च को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीएसपी संचालक कल्याणपुर निवासी अशोक पटेल को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट ली थी. इस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना क्षेत्र के बभनौली के समीप 20 मार्च को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीएसपी संचालक कल्याणपुर निवासी अशोक पटेल को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट ली थी. इस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है. शनिवार की देर शाम तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था, जिससे प्राथमिकी नहीं हुई थी. एसपी ने बताया कि 20 मार्च को लूट की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. घटना के त्वरित उद्भेदन एवं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. गठित एसआइटी द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसी कैमरा के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है. शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >