भाई की जगह परीक्षा दे रही बहन पकड़ायी

बसंतपुर के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल समरदह में मैट्रिक की परीक्षा के द्वितीय पाली में मंगलवार को चेकिंग के दौरान भाई की जगह परीक्षा दे रही बहन को पकड़ा गया. इसी बीच महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा भी निरीक्षण के दौरान इस सेंटर पर पहुंची. केंद्राधीक्षक सबिता कुमारी ने पकड़ी गई छात्रा की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी. एसडीओ ने केंद्राधीक्षक से अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पकड़ी गई फर्जी परीक्षार्थी जीरादेई की बताई जाती है. निरीक्षण के दौरान सीओ अजमत अली अंसारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रतिनिधि, बसंतपुर.बसंतपुर के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल समरदह में मैट्रिक की परीक्षा के द्वितीय पाली में मंगलवार को चेकिंग के दौरान भाई की जगह परीक्षा दे रही बहन को पकड़ा गया. इसी बीच महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा भी निरीक्षण के दौरान इस सेंटर पर पहुंची. केंद्राधीक्षक सबिता कुमारी ने पकड़ी गई छात्रा की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी. एसडीओ ने केंद्राधीक्षक से अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पकड़ी गई फर्जी परीक्षार्थी जीरादेई की बताई जाती है. निरीक्षण के दौरान सीओ अजमत अली अंसारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे. बसंतपुर में 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित प्रतिनिधि, बसंतपुर. प्रखंड के 6 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह प्रारंभ हुई. परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रयाप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. मुख्यालय के हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 26 व द्वितीय पाली में 8, आदर्श मिडिल स्कूल में प्रथम पाली में 24 व द्वितीय पाली मे 11, मिडिल स्कूल ब्लॉक कॉलोनी में प्रथम पाली में 3 व द्वितीय पाली में 3, हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज समरदह में प्रथम पाली में 4 व द्वितीय पाली में 9, उत्क्रमित हाई स्कूल मोलनापुर में प्रथम पाली में 6 व द्वितीय पाली में 10 और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल समरदह में प्रथम पाली में 5 व द्वितीय पाली में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. उक्त जानकारी सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षको ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >