सफाईकर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर जताया विरोध

सदर अस्पताल में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने पिछले दो माह का मानदेय विभाग द्वारा नहीं दिए जाने पर बुधवार को सदर अस्पताल में विरोध जताया. सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द से जल्द भुगतान की मांग की. उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

प्रतिनिधि, सीवान. सदर अस्पताल में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने पिछले दो माह का मानदेय विभाग द्वारा नहीं दिए जाने पर बुधवार को सदर अस्पताल में विरोध जताया. सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द से जल्द भुगतान की मांग की. उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.सदर अस्पताल की सफाई के लिए जीविका द्वारा लगभग 83 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. कर्मचारियों का कहना है कि हम गरीब लोग हैं. बिना पैसों के काम करना मुश्किल हो गया है. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे लोग मानदेय की मांग करते हैं तो उन्हें काम से हटा देने की धमकी दी जाती है.एक कर्मचारी ने बताया, हम सुबह से देर रात तक मेहनत करते हैं, लेकिन जब हमें समय पर पैसे नहीं मिलते तो घर चलाना मुश्किल हो जाता है. हमारे बच्चों की पढ़ाई और ज़रूरतें भी इससे प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आज उनके लंबित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वे लोग हड़ताल पर चली जायेंगी. वैसे आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मचारियों ने ड्यूटी करना छोड़ दिया है. जीविका के क्षेत्रीय संयोजक अभिजीत शंकर ने बताया कि सभी कर्मचारियों के दो माह के भुगतान के लिए एडवाइस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भेजा जा चुका है.कई दिनों की बैंक की छूटी के कारण पैसे जाने में देरी हुई है. आज शाम तक खाते में राशि भेजने का आश्वासन बैंक द्वारा दिया गया है. अब प्रत्येक माह की 20 तारीख तक कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में चला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >