एटीएम कार्ड मांग कर निकाल लिया दस हजार, फिर हुआ कुछ ऐसा…

छपरा: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड तीन के शिवपुरी मुहल्ले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक आरोपी पकड़ा गया. आरोपी ने स्कैनिंग कर स्वैप मशीन से दज हजार रुपये निकाल लिया,

छपरा: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड तीन के शिवपुरी मुहल्ले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक आरोपी पकड़ा गया. आरोपी ने स्कैनिंग कर स्वीप मशीन से दज हजार रुपये निकाल लिया, इसके बाद मोबाइल पर मिली मैसेज से खाताधारी ने हल्ला मचाने लगा. बताया जाता है कि एटीएम से दस हजार रुपये की निकासी करने के लिए पचुआ गांव के शहाबुद्दीन अंसारी एकमा आये. वे एटीएम से रुपये की निकासी करने के लिए कतार में खड़े थे.

इसी दौरान जलालपुर प्रखंड के बंगरा गांव के सुबोध कुमार सिंह ने शहाबुद्दीन के एटीएम कार्ड का स्कैनिंग कर स्वीप मशीन से दस हजार रुपये स्थानांतरित कर लिया. मोबाइल पर दस हजार रुपये की निकासी का संदेश मिलते ही शहाबुद्दीन ने लोगों के सहयोग से जलालपुर प्रखंड के बंगरा गांव के सुबोध कुमार सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने गिरफ्तार जालसाज के पास से स्कैनर, स्वीप मशीन व एटीएम कार्ड बरामद किया है. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >