लंबित कांडो का करें त्वरित निष्पादन: एसपी

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह मंगलवार की देर शाम महाराजगंज अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल के सभी थानों में लंबित एसआर कांडों की समीक्षा कर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन को कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया.

प्रतिनिधि, महाराजगंज. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह मंगलवार की देर शाम महाराजगंज अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल के सभी थानों में लंबित एसआर कांडों की समीक्षा कर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन को कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया. एसपी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया. पंजियों को अद्यतन संधारित रखने का निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने महाराजगंज अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, विशेषकर गुंडा पंजी में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखने, समय-समय पर सघन गश्ती करने, छापेमारी व तलाशी अभियान चलाकर अपराध पर नकेल कसने का निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय स्तर पर मिल रही गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने एवं अपराध के किसी भी स्वरूप को बढ़ने नहीं देने की बात कही. एसपी ने सोशल मीडिया पर बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए थानाध्यक्षों को अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने,किसी प्रकार के आपत्तिजनक या भड़काउ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अब अपराधियों के लिए नया जरिया बनता जा रहा है, ऐसे में साइबर निगरानी को और सशक्त एवं आधुनिक बनाना समय की मांग है. इस दौरान सभी थानों में लंबित आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा भी की गयी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का शीघ्र निष्पादन पुलिस की साख व जनता के विश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने थानाध्यक्षों से टीम भावना से अनुशासन, ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने की हिदायत दी. सभी अधिकारियों व कर्मियों को मिलकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहना होगा. इसके अलावा शराब माफियाओं पर कड़ी नजर रखने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी,रात्रि गश्त सुचारू रूप से करने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया. एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के भी आदेश दिए, साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी भी तरह से कोई शिकायत किसी का भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी कार्य में लापरवाही करेगा, उस पर त्वरित करवाई की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, दरौंदा थानाध्यक्ष छोटन कुमार, बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अनुमंडल के सभी थाने के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >