सात जुलाई से शुरू होगी सरकारी स्कूलों की 8वीं तक का त्रैमासिक परीक्षा, शेड्यूल जारी

Siwan News : सरकारी स्कलों में आठवीं तक का त्रैमासिक परीक्षा सात जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक होगी. इसको लेकर डीईओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

Siwan News : जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होगी. यह परीक्षा 13 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ-एसएसए) को निर्देश दिए हैं.

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा प्रश्न पत्र

एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने निर्देश दिया है कि त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए. परीक्षा का प्रश्नपत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे. परीक्षा में संबंधित कक्षा के शिक्षक ही वीक्षक की भूमिका निभाएंगे.

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक आयोजित होगी. कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी.

जानिए तिथिवार परीक्षा कार्यक्रम

  • 7 जुलाई: प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 की अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 की अंग्रेजी.
  • 8 जुलाई: प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 की विज्ञान तथा द्वितीय पाली में संस्कृत.
  • 9 जुलाई: प्रथम पाली में कक्षा 3 से 5 की गणित तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 की गणित.
  • 10 जुलाई: हिंदी माध्यम विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का संकलन एवं ग्रेडिंग.
  • 11 जुलाई: प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 की पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में कक्षा 1 और 2 की गणित.
  • 12 जुलाई: मदरसा एवं मकतब में सह-शैक्षिक गतिविधियों का संकलन.
  • 13 जुलाई: प्रथम पाली में कक्षा 1 से 8 की हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा.

परीक्षा के बाद होगा मूल्यांकन

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की शिक्षण रणनीति तैयार की जाएगी ताकि उनकी सीखने की क्षमता में सुधार किया जा सके.

उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) के तहत विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. सभी छात्र-छात्राओं को पेन, कॉपी, पेंसिल और आवश्यक ज्यामिति बॉक्स के साथ परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: सांप काटने से मासूम की मौत के बाद सीवान सदर अस्पताल में बवाल, डॉक्टर-नर्स से मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu dwivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >